फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक-एक फेरे के लिए चलाई जा रहीं ग्रीष्मकालीन ट्रेनें

Sun, 17 May 2026 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन लगातार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है, लेकिन अधिकांश ट्रेनों को केवल एक-एक फेरे के लिए चलाए जाने और समय पर पर्याप्त जानकारी न मिलने से यात्रियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन





रेलवे ने अब बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, जिनका लाभ हाथरस के यात्रियों को भी मिल सकता है। यात्रियों का कहना है कि गर्मियों में मुंबई, कोलकाता और उत्तराखंड जैसे प्रमुख मार्गों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में विशेष ट्रेनों की जानकारी यदि समय से मिले तो उन्हें काफी राहत मिल सकती है, लेकिन कई बार ट्रेन की घोषणा और संचालन के बीच समय कम होने से लोग योजना नहीं बना पाते।



रेलवे विशेषज्ञ दिनेश सरदाना का कहना है कि यदि इन विशेष ट्रेनों का संचालन अधिक फेरों के लिए किया जाए और समय रहते प्रचार-प्रसार बढ़ाया जाए, तो यात्रियों को गर्मी के मौसम में यात्रा के लिए बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं और इनकी जानकारी रेलवे की वेबसाइट, स्टेशन के सूचना पट और सोशल मीडिया माध्यमों से दी जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें