फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गरजे कर्मचारी

Thu, 24 Dec 2015 12:00 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस(ब्यूरो)। राज्य कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। राज्य कर्मचारी जिला अस्पताल में एकत्रित हुए और सभा की। सभा के बाद कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता राम शर्मा ने कहा कि हक की लड़ाई हमें खुद ही लड़नी होगी। कृषि सेवा संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. जेके शर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष बद्री लाल चौहान ने कहा कि कर्मचारी संघर्ष के लिए तैयार रहें। यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं तो एक फिर से आंदोलन किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत गौतम, संचालन जिला मंत्री सुनहरी लाल गौतम ने किया।
सभा में अमित चंद्रा, जयवेंद्र सिंह, ओमवती देवी, राम लखन शर्मा, मुकेश कुमार, सुशील कुमार गौतम, राकेश कुमार, हसन बाबू, सत्यपाल सिंह, जयंती प्रसाद, विवेक कुमार, प्रवीन कुमार  आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें