फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल

Wed, 23 Dec 2015 11:55 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंका माथुर, पल्लवी शिवहरे व गेस्ट फैकल्टी के रूप में शारदा ग्रुप ऑफ इन्स्टीटयूट के सीनियर ट्रेनर दीपराज थे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डा. जगदीश शर्मा ने सभी आंगतुकों का गुलदस्ता भेंटकर तथा विद्यालय की नन्ही-मुन्नी छात्राओं ने स्वागतगान प्रस्तुत कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल व प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी में सभी प्रतिभागियों ने अपनी खोज, प्रतिभा, परिश्रम व कार्यकुशलता से स्वयं की भूमिका को सुंदरता के साथ प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने राकेट, रोबोट, क्रेन, वॉटर साईकिल, सोलर फैन, सोलर कुकर, वॉटर प्यूरीफायर, वायरलैस हाऊस, एयर कूलर जैसे आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन किया। बच्चों के आर्कषक मॉडलों को देखकर मुख्य अतिथियों ने भी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन व प्रतिभा प्रशंसनीय है। प्रधानाचार्य डा. जगदीश शर्मा ने कहा कि विद्यालय के ये होनहार छात्र-छात्राएं अपना, अपने परिवार  और विद्यालय का नाम अवश्य रोशन करेंगे। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य आने वाले दिनों में राष्ट्र के लिए नए वैज्ञानिक, नई खोज व नई प्रतिभा तैयार करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें