फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर: मकानों के टिन शेड गिरे, खंभे-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Sat, 04 May 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
गांव नगला बनारसी में तूफान से मकान पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। गुरुवार रात और शुक्रवार की सुबह आई आंधी से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगह बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर, और पेड़ धराशायी हो गए। मकानों पर पड़ी टीनशेड भी उखड़ गई। आंधी से काफी लोगों का नुकसान हुआ है। हालांकि हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रशासन ने लेखपालों के जरिये इस प्राकृतिक आपदा का सर्वे कराया है, जिससे पीड़ितों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा पूर्व में दो और तीन मई को आंधी- तूफान आने की संभावना व्यक्त की गई थी। इसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था।

शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे आई आंधी में क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों पर पड़ी टीनशेड उखड़ कर गिर गई। जिससे कई लोग घायल भी हो गए। खंभे टूट जाने से पूरे दिन बिजली बाधित रही। कर्मचारी बिजली की लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे। तहसीलदार टीपी सिंह ने बताया कि जिन गांव में आंधी से नुकसान हुआ है, वहां का सर्वे लेखपालों को भेजकर करा लिया गया है।
विज्ञापन

 देवीय आपदा के तहत मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें