फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, काफी नुकसान

Sat, 04 May 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
पेपर मिल में आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित एक पेपर फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई। आग लगने से वहां हडकंप मच गया। लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन जब तक आग ने बड़ा रूप ले लिया। काफी देर  की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 मुरसान गेट  भैरों मंदिर के पास सुनील बर्मन की पेपर रॉल बनाने की फैक्ट्री है। जिसके गोदाम में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग खुद इस आग को बुझाने में जुट गए। इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई। आग पर दमकल की दो गाड़ियों ने काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने के बाद हालांकि अभी तक नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। क्योंकि आग में दर्जनों की संख्या में पेपर के बड़े रॉल जलकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें