फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर रोका वेतन

Wed, 25 Oct 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
money
विज्ञापन
डीएम अमित कुमार सिंह ने ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। इसमें करीब जिला स्तरीय नौ अधिकारियों का समस्याओं का समाधान नहीं होने तक वेतन रोके जाने का निर्णय लिया गया है।       
विज्ञापन


इनमें मुख्यमंत्री संदर्भ के डिफाल्टरों में प्रमुख रूप से राजस्व एवं आपदा विभाग एसडीएम सिकंदराराऊ के दो प्रकरण निस्तारित नहीं हुए हैं। बैंक से संदर्भित एलडीएम स्तर पर एक प्रकरण अनिस्तारित है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता स्तर पर चार प्रकरणों का निस्तारण नहीं हुआ है, जिससे इन चारों अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई हैं।

जबकि डीएम अमित कुमार सिंह के कार्यालय को मिलने वाली ऑनलाइन शिकायतों में बैंक के एलडीएम की चार, राजस्व एवं आपदा की उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ के स्तर पर दो, ग्राम्य विकास विभाग मुख्य विकास अधिकारी के स्तर पर एक, कोतवाली प्रभारी सिकंदराराऊ के स्तर पर एक शिकायत निस्तारित नहीं हुई है। इस प्रकार कुल आठ प्रकरणों का निस्तारण नहीं हुआ है।      
विज्ञापन


निस्तारण नहीं होने पर डीएम अमित कुमार सिंह ने सख्ती दिखाई हैं। इसमें राजस्व एवं आपदा विभाग उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ की पांच, राजस्व एवं आपदा विभाग उपजिलाधिकारी सादाबाद की चार, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता की तीन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन उपजिलाधिकारी हाथरस, बैंक एलडीएम, माध्यमिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सहपऊ,     खेलकूद विभाग क्रीड़ा अधिकारी एक-एक शिकायत का निस्तारण नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन


डीएम ने इन सभी अधिकारियों का माह अक्तूबर की शिकायतों का निस्तारण नहीं होने तक वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें