फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: एटा में बरात चढ़त रोकने पर पथराव, रात में ही बराती भागकर खेतों के रास्ते वापस पहुंचे गांव

Sun, 22 Jun 2025 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पांच बरातियों के साथ रात को करीब बारह बजे दुल्हन को विदा कर दिया गया।दूल्हे के पिता का कहना है कि शादी के बाद के अन्य कार्यक्रम भी उसी गांव में होने है, इसलिए वह चिंतित हैं।
विज्ञापन
गांव में बारात लौटने पर बदहवास बच्चे एवं ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के रुदायलय से एटा के गांव ढकपुरा गई बरात में चढ़त रोकने पर हुए पथराव और बवाल के बाद बरातियों में भगदड़ मच गई। रात में ही बराती से वहां से भागकर खेतों के रास्ते वापस गांव पहुंचे। गांव में बरात में हुए झगड़े की बात सुनकर दूल्हा पक्ष की महिलाओं ने रोना शुरू कर दिया। दूल्हे की मां की शनिवार रात को ही बीमार पड़ गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह दूल्हे की भाभी भी बीमार पड़ गई।

विज्ञापन


गांव रुदायल निवासी नाहर सिंह के पुत्र विकास की शादी एटा के उक्त गांव में तय हुई थी, 21 जून शाम को बरात गई। स्वागत एवं नाश्ते के बाद रात में बरात चढ़ने की तैयारियां चल रहीं थी। बरातियों ने बताया कि उसी समय  कुछ लोगों बरात चढ़त की रस्म अदा करने से रोक दिया। इसी को लेकर दोनों ओर से कहासुनी एवं मारपीट हो गई। बरातियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वह खेतों में छिपते हुए अपने गांव पहुंचे। 

गांव पहुंचने पर उन्होंने वहां का सारा वृतांत बताया तो दूल्हे की मां बीमार पड़ गईं।  पांच बरातियों के साथ रात को करीब बारह बजे दुल्हन को विदा कर दिया गया।दूल्हे के पिता का कहना है कि शादी के बाद के अन्य कार्यक्रम भी उसी गांव में होने है, इसलिए वह चिंतित हैं। उन्हें पुलिस को अपनी उलझन से अवगत करा दिया है और मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें