हाथरस जनपद अंतर्गत थाना सादाबाद के एक गांव निवासी महिला ने थाना साइबर क्राइम को तहरीर दी है। महिला ने युवक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो लगाकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उनकी शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी, उनके तीन बच्चे है। बीते एक महीने से कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उनके फोटो के साथ अश्लील कमेंट व गाने लगाकर परेशान कर रहा है। उनको बदनाम किया जा रहा है। जिससे उसके परिजन एवं अन्य करीबी परेशान है। परिवार में भी इसी वात को लेकर विघटन की नौबत आ गई है। साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।