फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: नगला मनी में पथराव से मची भगदड़, नौ घायल, 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, छह लिए हिरासत में

Thu, 23 Oct 2025 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगला मनी निवासी संजय कौशिक ईको कार चलाते हैं। वह प्रदीप, भूपेंद्र व अन्य लोगों को गोवर्धन लेकर गए थे। आरोप है कि यहां इन लोगों ने शराब के नशे में संजय से मारपीट कर दी थी। संजय ने गांव में खबर कर दी। संजय के पक्ष के लोगों ने शांति से गांव आने के लिए कहा। गांव आते ही दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट व लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन में चालक से मारपीट के विवाद ने 22 अक्तूबर रात गांव नगला मनी में बड़ा रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से घायल नौ लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। प्रकरण में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


नगला मनी निवासी संजय कौशिक ईको कार चलाते हैं। 22 अक्तूबर को वह प्रदीप, भूपेंद्र व अन्य लोगों को गोवर्धन लेकर गए थे। आरोप है कि यहां इन लोगों ने शराब के नशे में संजय से मारपीट कर दी थी। संजय ने गांव में खबर कर दी। संजय के पक्ष के लोगों ने शांति से गांव आने के लिए कहा। गांव आते ही दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट व लाठी-डंडे चले। इस लड़ाई में मोहल्ले के लोग भी कूद पड़े। लोगों ने एक-दूसरे पर छतों से पथराव शुरु कर दिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। झगड़े की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी आ गए। 

सूचना पर तीन पीआरवी और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस बल ने जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्ष के घायलों को जिला अस्पताल ले आई। घटना में एक पक्ष से प्रदीप, राजेश, भूपेंद्र, हरिओम व संजय पुत्र इंद्रपाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अतुल, कैलाशचंद्र, नीरज, मोनिका पुत्री गिरीश कौशिक, संजय घायल हुए। पुलिस ने सभी नौ लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।  
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
एसआई कृष्ण कुमार सिंह ने एक पक्ष से प्रदीप, भूपेंद्र, राजेश, हरिओम, श्रीचंद्र, मुरारीलाल व  कुंवरपाल तथा दूसरे पक्ष से अतुल, नीरज कौशिक, कैलाशचंद्र कौशिक, संजय कौशिक, चेतन देव कौशिक, नरेश कौशिक व बृजेश कौशिक और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें प्रदीप, राजेश, भूपेंद्र, कैलाश, नीरज  व संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ अरविंद राठी ने बताया कि बाकी आरोपियों की गि भी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें