सास का आरोप है कि बहू अपने भाई व एक अन्य के साथ उनके घर पहुंची और गाली-गलौज करते हुए जमीन अपने नाम कराने व रुपये देने का दबाव बनाने लगी। मना करने पर तीनों ने उनको व उनके बेटे को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
हाथरस में थाना सासनी क्षेत्र के गांव देदामई में पारिवारिक विवाद के चलते झगड़े का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव देदामई निवासी अनीता देवी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके पुत्र भूप्रकाश की पत्नी सोनाली शर्मा इन दिनों अपने मायके मस्जिद वाली गली पला अलीगढ़ में रह रही है। वह अपने भाई गोलू शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के साथ 19 अक्तूबर की सुबह उनके घर पहुंची और गाली-गलौज करते हुए जमीन अपने नाम कराने व रुपये देने का दबाव बनाने लगी।
अनीता का आरोप है कि मना करने पर तीनों ने उनको व उनके बेटे भूप्रकाश को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसएचओ सासनी अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।