फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, हुआ पथराव, कई लोग घायल, दोनों पक्षों के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक पक्ष के व्यक्ति को खेत से लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। इसके बाद पथराव हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हसायन की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अजमतपुर अजगरा में 21 अगस्त को दो पक्षों के बीच दो दिन पहले हुए मामूली बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई। पथराव हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार इस घटना में एक पक्ष के व्यक्ति को खेत से लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। इसके बाद पथराव हो गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पीड़ितों ने कोतवाली हसायन पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। 

इस घटना में गंगा देवी पक्ष के सनी, बॉबी और विजय समेत कई लोग घायल हुए हैं। गंगा देवी ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार-चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें