फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सौतेले बेटे ने साथियों संग मिलकर की थी पिता की हत्या, घटना के बाद घर के पास छिपकर बैठे थे आरोपी

Fri, 23 Jun 2023 09:42 PM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

मुख्य आरोपी आकाश ने बताया कि उसकी मां ने 10-12 साल पहले उसके पिता को छोड़कर रामबहादुर बघेल से कोर्ट में शादी कर ली थी। उसके बाद से मां पुराने पैतृक मकान में उसके भाई व बहन के साथ रहती थी। रामबहादुर अक्सर उसके घर शराब पीकर आता रहता था। इस वजह से समाज के लोग उसे ताना मारते थे और समाज में बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला रठिया में युवक रामबहादुर की हत्या उसके सौतेले बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडे और बाइक बरामद कर ली है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, रामबहादुर और मुख्य आरोपी की मां गुड़िया ने समाज, परिवार और बच्चों की परवाह न कर 10 साल पहले कोर्ट में शादी की थी। उस समय बच्चे छोटे थे, लेकिन अब वह बड़े हो गए और समाज में हो रही बदनामी के चलते दोनों पर संबंध तोड़ने का दबाव बना रहे थे, लेकिन यह मान नहीं रहे थे। यही कारण रामबहादुर की हत्या का वजह बना। रामबहादुर गांव नगला रोहई का रहने वाला था और 19 जून की रात वह शराब के नशे में नगल राठिया में गुड़िया के घर गया था और रात में उसका खून से लथपत शव मिला था। 

पुलिस ने गुड़िया के पहले पति निनुआ से पैदा हुए पुत्र आकाश और श्याम सिंह पुत्र चंदननगर, पुरानी  टंकी एतमाद्दौला आगरा को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। एसपी देवेश कुमार पांडे ने घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में रामबहादुर के भाई राजेंद्र रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके खुलासे के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया था। 
विज्ञापन


मुख्य आरोपी आकाश ने बताया कि उसकी मां ने 10-12 साल पहले उसके पिता को छोड़कर रामबहादुर बघेल से कोर्ट में शादी कर ली थी। उसके बाद से मां पुराने पैतृक मकान में उसके भाई व बहन के साथ रहती थी। रामबहादुर अक्सर उसके घर शराब पीकर आता रहता था। इस वजह से समाज के लोग उसे ताना मारते थे और समाज में बदनामी हो रही थी। अब उसकी  बहन भी बड़ी हो रही थी। इसी वजह से हत्या की।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 जून को आकाश साथ अपने साथ काम करने वाले दोस्त श्याम सिंह व एक अन्य बाइक से गांव रोहई आए और अपने घर के पास अंधेरे में छिपकर बैठ गए। रात को रामबहादुर के नशे की हालत में घर पहुंचने पर वह छत पर चढ़ गए औप आकाश की मां के साथ लेटे हुए रामबहादुर को डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने अपने मुंह कपड़े से छिपा रखे थे । घटना को अंजाम देकर आरोपी बाइक से आगरा भाग गए थे। 

 रामबहादुर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था और गुड़िया का पति निनुआ भी जिंदा था। दोनों की जातियां भी अलग थी। दोनों के कोर्ट मैरिज करने के बाद निनुआ आकाश सहित अपने तीन बच्चों को लेकर आगरा चला गया और वही रहने लगा। गांव नगला रठिया में गुड़िया, एक बेटी और एक बेटे के साथ रह रही थी। जिस समय यह शादी हुई, उस समय आकाश नौ साल का था। आकाश ने बताया कि रामबहादुर अक्सर उसके घर शराब पीकर आता रहता था। इस वजह से समाज के लोग उसे ताना मारते थे। 

रामबहादुर का घर पर आना उन्हें अपमानित महसूस कराता था। इससे समाज में भी बदनामी हो रही थी। उसने बताया कि यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा था। उसकी बहन भी बड़ी हो गई थी।समाज के लोग तरह तरह की बातें करते थे । उन्होंने अपनी मां व रामबहादुर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। सामाजिक और पारिवारिक अपमान का बदला लेने के लिये आकाश ने अपने दोस्तों के साथ रामबहादुर बघेल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें