हाथरस के नाई का नगला स्थित निशा ट्रेडर्स एंड पैकेजर्स नामक फर्म पर छापामार कार्रवाई की गई। अधिकारियों का काफिला नाई का नगला पहुंचने पर लोगों में खलबली मची रही। टीम ने फर्म पर पहुंचकर सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया।
राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा ने हाथरस के नाई का नगला स्थित एक फर्म पर छापामार कार्रवाई की है। इस फर्म पर पूजा में प्रयोग होने वाला घी तैयार किया जाता है। कर चोरी को लेकर की गई इस कार्रवाई में अघोषित रूप से काफी माल पकड़ने जाना बताया जा रहा है। यहां पूजा के लिए छोटी पैकिंग में घी तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
जीएसटी एसआईबी मथुरा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के निर्देश पर उपायुक्त शशिभूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में हाथरस के नाई का नगला स्थित निशा ट्रेडर्स एंड पैकेजर्स नामक फर्म पर छापामार कार्रवाई की गई। अधिकारियों का काफिला नाई का नगला पहुंचने पर लोगों में खलबली मची रही। टीम ने फर्म पर पहुंचकर सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया।
मौजूद स्टॉक की गणना की। इस दौरान फर्म पर आवागमन को बंद कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक टीम की जांच जारी थी। जांच में एसआईबी के सहायक आयुक्त राजीव कुमार, सीटीओ सीमा उपाध्याय, पूर्णिमा शर्मा, सचल दल हाथरस के सीटीओ प्रेम सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा शशिभूषण त्रिपाठी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद स्थिति साफ होगी।