फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शहर में ही बनेगा राज्य जीएसटी कार्यालय, जमीन मिली

Tue, 25 Aug 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कारोबारियों की मांग पूरी हो गई है। अब राज्य जीएसटी कार्यालय का निर्माण शहर से दूर नहीं, बल्कि शहर के वाटर वर्क्स परिक्षेत्र में ही कराया जाएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने शहर में राज्य कर कार्यालय और आवासीय भवन के निर्माण के लिए तीन हजार वर्गमीटर नजूल भूमि का हस्तांतरण कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सोमवार को प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया। दरअसल, पहले जिला प्रशासन की ओर से राज्य जीएसटी कार्यालय के निर्माण के लिए शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर जमीन का आवंटन किया गया था। शहर से काफी दूरी पर कार्यालय बनाए जाने की जानकारी मिलने पर कारोबारी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।
व्यापारियों का कहना था कि राज्य जीएसटी कार्यालय शहर के बीच या नजदीक होना चाहिए, ताकि कारोबारियों को विभागीय कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े। बाद में वाटर वर्क्स में खाली पड़ी नजूल की भूमि जीएसटी कार्यालय के लिए देने पर विचार शुरू हुआ। अब इस पर शासन की मुहर लग गई है, जिससे व्यापारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें