फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्टेट जीएसटी ने कर चोरी में पकड़ा 71 लाख का कैमीकल, 25 लाख का वसूला जुर्माना

Sat, 07 Oct 2023 08:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्टेट जीएसटी मोबाइल विंग के सहायक आयुक्त धनंजय कुमार सिंह व सीटीओ प्रेम सिंह ने मंगलवार चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका। ये वाहन कैमीकल लेकर दिल्ली से कानपुर जा रहा था। दस्तावेजों की जांच किए जाने पर बड़ी कमी सामने आई।
विज्ञापन
जीएसटी टीम द्वारा छापा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में स्टेट जीएसटी की मोबाइल विंग को बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान मोबाइल विंग ने जीएसटी चोरी के दो अहम मामले पकड़े हैं। जिस पर लगभग 28 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इन दोनों वाहनों से जुर्माना वसूल कर माल व वाहनों को अवमुक्त किया है। 

विज्ञापन


स्टेट जीएसटी मोबाइल विंग के सहायक आयुक्त धनंजय कुमार सिंह व सीटीओ प्रेम सिंह ने मंगलवार चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका। ये वाहन कैमीकल लेकर दिल्ली से कानपुर जा रहा था। दस्तावेजों की जांच किए जाने पर बड़ी कमी सामने आई। इस पर माल व वाहन को कब्जे में लेकर नोटिस जारी किया गया। लगभग 71 लाख रुपए कीमत के माल पर मालिक ने 25 लाख रुपए का जुर्माना अदा कर माल अवमुक्त कराया है। 

वहीं बिहार से दिल्ली जा रहे एक वाहन में लगभग 10 लाख रुपए कीमत का लोहा-स्क्रैप कर चोरी में पकड़ा। जिस पर तीन लाख रुपए का जुर्माना जमा कराया गया है। इस तरह दो बड़े मामलों में मोबाइल विंग ने 28 लाख रुपए का राजस्व जमा कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें