शासन ने बिना मान्यता चल रहे स्कलों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर बीसएसए उपेंद्र गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिए थे कि वह 10 अक्तूबर तक अभियान चलाकर सघन जांच कराएं कि उनके क्षेत्र में कोई विद्यालय बिना मान्यता तो नहीं चल रहा है। ऐसे विद्यालयों को तत्काल बंद कराने के आदेश हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
खंड शिक्षाधिकारी हाथरस ने हाथरस ब्लॉक के सिकंदरपुर रोड के निकट बिना मान्यता संचालित एमडी पब्लिक स्कूल को बंद करने के आदेश दिए हैं। उनके इस आदेश से स्कूल संचालकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शासन ने बिना मान्यता चल रहे स्कलों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर बीसएसए उपेंद्र गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिए थे कि वह 10 अक्तूबर तक अभियान चलाकर सघन जांच कराएं कि उनके क्षेत्र में कोई विद्यालय बिना मान्यता तो नहीं चल रहा है। ऐसे विद्यालयों को तत्काल बंद कराने के आदेश हैं। विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को निकटवर्ती विद्यालय परिषदीय या मान्यता प्राप्त विद्यालय प्राप्त विद्यालय में प्रवेश दिलाकर इसकी सूचना बीसए को दी जाए।
इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस कार्यालय ने एमडी पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर रोड विकासखंड हाथरस से मान्यता संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। लेकिन, विद्यालय द्वारा कोई भी मान्यता संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे यह प्रतीत होता है कि एमडी पब्लिक स्कूल बिना मान्यता संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने आदेश दिया है कि बिना मान्यता संचालित विद्यालय को बंद करते हुए उसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों का नामांकन निकटवर्ती परिषदीय या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराकर कार्यालय में सूचित किया जाए। अन्यथा की स्थिति में आरटीई एक्ट के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।