फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में मारपीट, पथराव से मची भगदड़, 13 घायल, कुछ लोग लिए हिरासत में

Mon, 17 Mar 2025 06:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिलाओं के बीच हुए झगड़े के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसके बाद पथराव भी हुआ। जिसमें 13 लोग घायल हुए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव चमरपुरा में फेंकी गई ईटें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुरा में 16 मार्च रात को महिलाओं में किसी बात को लेकर हुई गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव भी किया गया, जिसमें करीब 13 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और और घायलों को सीएचसी सहपऊ में भर्ती कराया। एडीएम न्यायिक एसएन शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर भी गांव पहुंच गए। तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


गांव चमरपुरा में जाबिर एवं भगवान सिंह के घर आमने-सामने हैं। रविवार की देर शाम दोनों परिवारों की महिलाओं में किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई। रात में जब उनके परिवार के पुरुष काम कर घर लौटे तो झगड़े ने तूल पकड़ लिया। दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े में भगवान सिंह, बंटी, सोहिल, रीना, सत्यवती, अंजली, श्याम सिंह, रुखसाना, जंग बहादुर, शेरा, प्रवीन, प्रेम सिंह और नीरज घायल हो गए। इनमें से भगवान सिंह को रात में ही हाथरस रेफर कर दिया गया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। गांव में तनाव की स्थिति नहीं है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है और पूरी तरह से शांति बनी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें