फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतेश के पास पहुंचा 32 जनवरी 2018 की मुहर लगा पत्र

Sun, 04 Feb 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
डाक विभाग के बिजनेस पोस्ट सेंटर से पहुंचे पत्र पर लिखी 32 जनवरी 2018 की मोहर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जनवरी का महीना 32 दिन का होता है। जरा ठहरिए यह हम नही कह रहे, बल्कि डाक विभाग के बिजनेस पोस्ट सेंटर के जरिए एक युवक के पास पहुंचे पत्र पर लगाई गई मुहर बयां कर रही है। इसे लेकर युवक ने बिजनेस पोस्ट सेंटर शाखा प्रबंधक आगरा को शिकायती पत्र भेजकर शिकायत भी की है। 
विज्ञापन


सादाबाद के सलेमपुर रोड बिनोवा नगर निवासी नीतेश गौतम ने शिकायती पत्र में कहा है कि बिजनेस पोस्ट सेंटर (बीपीसी) के जरिए उसे एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय आगरा द्वारा पत्र जारी किया गया था। यह पत्र डाक के माध्यम से उसे भेजा गया। पत्र उसके पास पहुंचा तो पत्र पर बीपीसी की मोहर लगी हुई है।

पत्र पर लगी मोहर के अंदर 32 जनवरी 2018 तारीख अंकित है। पत्र में नीतेश ने भारतीय डाक विभाग के कैलेंडर दिलवाए जाने की मांग की है, जिसमें 32 जनवरी 2018 अंकित हो। साथ ही उसने उन व्यक्तियों के नाम भी पत्र में मांगे हैं, जिनका योगदान पत्र को उसके घर तक सकुशल पहुंचाने में रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें