दूध के नमूने भरती एफडीए की टीम।
- फोटो : Amar Ujala
एफडीए की टीम ने शनिवार को शहर के वैभव नगर में दूध कारोबारियों से दूध के नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला अभिहीत अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के निर्देश पर यह कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा वैभव नगर से जगवीर सिंह निवासी नगला बांस कोटा से मिश्रित दूध और खाद्य सुरक्षाधिकारी मुनेंद्र सिंह राना ने नवींपुरकला निवासी ऋषि कुमार की चंदपा स्थित डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश कुमार चौरसिया भी मौजूद थे।
----