फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक पर स्टाफ नर्स ने लगाया अभद्रता का आरोप, युवक हिरासत में, की जा रही पूछताछ

Sun, 30 Nov 2025 03:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर स्टाफ नर्स और युवक की कहासुनी हो गई। नर्स ने युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर तैनात स्टाफ नर्स के साथ गांव के ही एक युवक ने अभद्र व्यवहार किया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के एक गांव के युवक की पत्नी को शुक्रवार शाम को प्रसव पीड़ा हुई थी। वह पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचा। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ नर्स ने युवक को कुछ देर बाद आने के लिए कहा। शुक्रवार की रात को जब वह अपनी पत्नी को फिर लेकर पहुंचा तो कुछ घंटे भर्ती रखने के बाद महिला को जिला महिला अस्पताल रेफर करने के लिए कहा। इस पर उसने सुबह रेफर करने के लिए कहा तो स्टाफ नर्स ने अस्पताल में उसे रखने के लिए मना कर दिया। इस दौरान उसकी स्टाफ नर्स कहासुनी हो गई। 

नर्स ने युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि महिला के प्रसव को लेकर स्टाफ नर्स और युवक में विवाद हुआ है। युवक को हिरासत में ले लिया है, मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें