फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शराब पीने से मना करने पर एसएसओ को पीटा

Sat, 04 Oct 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जलालपुर के बिजलीघर के दरवाजे पर शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने बिजली घर के एसएसओ की पिटाई कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

गांव पोस्तीका निवासी सतीश चंद जलालपुर बिजली घर पर ड्यूटी पर थे। दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे चार-पांच लोग बिजलीघर के दरवाजे पर बैठकर शराब पीने लगे। उन्होंने बिजली घर के दरवाजे पर शराब पीने से मना किया तो उक्त लोग गाली देते हुए चले गए।
विज्ञापन

फिर रात करीब 10:45 बजे गांव शेरपुर के श्यामवीर सिंह और लाला के अलावा छह अज्ञात गेट फांदकर बिजलीघर के अंदर आ गए और उन्हें पीटा। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया और भाग निकले। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें