फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसएसओ पर अवर अभियंता को पीटने का आरोप

Sun, 26 May 2024 04:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गुतहरा के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता करन सिंह ने कोतवाली में सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने एसएसओ से शराब पीकर काम करने से मना किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

शिकायत में अवर अभियंता ने कहा है कि इस उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ प्रतिदिन शराब पीकर ड्यूटी पर आता है। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे वह ड्यूटी पर आए तो एसएसओ उपकेंद्र पर ही शराब पीता मिला। जब उन्होंने उससे शराब पीने से मना किया और उसका शराब पीने का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और पिटाई की। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। इसके साथ ही आरोपी ने धमकी दी कि वह इस उपकेंद्र से तबादला करा लें, अन्यथा वह उन्हें जान से मार देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें