फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केबल में आग लगने से चार घंटे नहीं आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के सादाबाद मार्ग पर केबल में आग लगने से करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद समस्या को दूर कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मुरसान के सादाबाद मार्ग स्थित एक विद्युत खंभे पर बंच केबल में आग लग गई। आसपास के लोगों में खलबली मच गई। आपूर्ति को बंद किया गया। मौके पर विद्युत कर्मी पहुंच गए। आग बुझाई गई। कर्मचारियों ने बंच केबल को ठीक किया। करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी हुई। इधर, मुरसान सीएचसी की आपूर्ति भी ठप रही है। गर्मी में चिकित्सकों ने अपने कक्ष के बाहर खड़े होकर मरीजों को उपचार दिया है।
बातचीत
इस भीषण गर्मी में शनिवार की दोपहर को करीब चार घंटे बिजली बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। विभाग को गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही जर्जर केबलों को सही कर लेना चाहिए। .संजय चौहान।
विज्ञापन

मुरसान में बिजली कटौती से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हुई है। सीएचसी पर मरीज भी परेशान रहे। बिजली जाने पर लोग अपने घरों से बाहर पेड़ों के नीचे समय विताते नजर आए। - राहुल शर्मा एडवोकेट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें