फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्टेडियम में खेल व्यवस्थाएं हो रहीं दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल स्टेडियम की व्यवस्थाएं तेजी से दुरुस्त की जा रही हैं। इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के बीच अभ्यास का अवसर मिलेगा। परिसर में बुनियादी खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए लॉन टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। क्रिकेटरों के अभ्यास के लिए एक आधुनिक सीमेंटेड क्रिकेट केज का निर्माण भी हो रहा है। इससे युवा क्रिकेटर अपनी खेल तकनीक को मजबूत सुधार सकेंगे।
इंडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण प्रगति पर है। निशानेबाजी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक शूटिंग रेंज भी बनाई जा रही है। यह जिले के उभरते हुए निशानेबाजों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। इससे परिसर साफ-सुथरा और सुगम नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें