फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इटावा में हुए सड़क हादसे में मीडिया कर्मी की मौत

विज्ञापन
पवन गुप्ता का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शहर के मीडिया कर्मी पवन कुमार गुप्ता की मंगलवार रात इटावा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वे कानपुर से हाथरस वापस लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी के रहने वाले पवन 5 जुलाई को अपनी पत्नी को कानपुर स्थित ससुराल छोड़ने गए थे। मंगलवार को वे बाइक लेकर घर लौट रहे थे। इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी न होने के कारण उन्हें इटावा के जिला अस्पताल ले जाया गया।
मृतक के भाई पीयूष ने बताया कि अस्पताल ले जाने तक उनकी सांसें चल रही थीं। इमरजेंसी में जांच के बाद पवन को मृत घोषित कर दिया गया। पीयूष ने कहा कि समय पर उपचार मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। बुधवार को इटावा में पोस्टमार्टम हुआ। हादसे की जानकारी पर पत्नी पूजा उर्फ पूर्णिमा बदहवास हो गईं। बुधवार शाम को शव घर आते ही फिर कोहराम मच गया। पत्नी और पांच साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें