फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तिरपाल काट कर ट्रक से मसाले के पैकेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-कानपुर हाईवे स्थित गांव टोली पर चाय पीने के लिए चालक ने ट्रक को रोका। इसी बीच चोर ट्रक का तिरपाल काटकर डीएस मसाले के पैकेट चोरी कर ले गए। ट्रक स्वामी ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ट्रक स्वामी अखिलेश शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका वाणिज्यिक वाहन नोएडा से लखनऊ के लिए डीएस ग्रुप के मसाले लाद कर चला। वाहन को चालक अमोद कुमार चला रहा था। 21 जनवरी की सुबह 4 बजे के करीब चालक ने वाहन को एटा रोड स्थित गांव टोली पर चाय पीने को रोक लिया। कुछ देर बाद जब चालक ने वाहन को चेक किया तो तिरपाल काट कर चोर उसमें लदे कुछ मसाले के पैकेट ले जा चुके थे। उसने मामले की जानकारी वाहन स्वामी को दी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें