फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, गंभीर घायल, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

Fri, 28 Jun 2024 05:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक देर शाम बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कस्बा रूहेरी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कस्बा रूहेरी के निकट 27 जून की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना निवासी उस्मान पुत्र इब्राहिम देर शाम बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कस्बा रूहेरी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

आनन-फान घायल युवक को उपचार के लिए हाथरस के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद से बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें