युवक देर शाम बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कस्बा रूहेरी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कस्बा रूहेरी के निकट 27 जून की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना निवासी उस्मान पुत्र इब्राहिम देर शाम बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कस्बा रूहेरी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
आनन-फान घायल युवक को उपचार के लिए हाथरस के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद से बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।