फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गोवर्धन मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोधर्वन मेले को लेकर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया है। आज से इनका संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेनें पांच जुलाई से 12 जुलाई के बीच कासगंज से मथुरा जंक्शन के बीच संचालित होगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05314 मथुरा से दोपहर 14:20 बजे चलेगी। जो मथुरा कैंट पर ठहरते हुए 15:11 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन सिकंदराराऊ, मरहरा होते हुए 16:30 बजे कासगंज पहुंचेगी।

यहां से वापिसी में यह ट्रेन नंबर 05313 बनकर 16:50 बजे कासगंज से, 17:02 बजे मारहरा से चलकर सिकंदराराऊ होते हुए हाथरस सिटी 17:50 बजे पहुंचेगी। यहां से मथुरा कैंट होते हुए 19:35 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन गोवर्धन मेला को लेकर किया गया है। भीड़ अधिक होने पर एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि गोवर्धन मेले में भीड़ के चलते ट्रेन का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें