फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Impact: विशेष सचिव ने लिया अल्ट्रासाउंड न होने पर संज्ञान, अस्पताल के सीएमएस से मांगा जवाब

Thu, 30 Mar 2023 08:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अमर उजाला ने ''शनिवार को भी नहीं हुए अल्ट्रासाउंड'' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस पर विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने मंडलायुक्त के माध्यम से जवाब-तलब किया था।
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर शासन ने संज्ञान लिया है। विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने इसको लेकर जवाब मांगा है। इस पर अस्पताल की सीएमएस ने आईजीअरएस पोर्टल पर अपना जवाब दे दिया है।

विज्ञापन


 जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर आए दिन हंगामा होता रहता है। 26 मार्च को अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर महिला मरीजों ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क जाम किया था। महिलाओं ने अस्पताल में भी हंगामा किया था। अमर उजाला ने ''शनिवार को भी नहीं हुए अल्ट्रासाउंड'' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस पर विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने मंडलायुक्त के माध्यम से जवाब-तलब किया था।

इस संबंध में जिला महिला अस्पताल की सीएमस डॉ. शैली सिंह ने जवाब दिया है कि अस्पताल में कोई रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट सीएमओ के अधीन में हैं। वह सिकंदराराऊ से सिर्फ सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही जिला महिला अस्पताल आते हैं। इसलिए शनिवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें