फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः 23 से 25 तक चलेगा विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन के आगामी अभियानों को लेकर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी चौ. राजा वर्मा रहे। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी राजा वर्मा ने कहा कि 23, 24 व 25 जुलाई को कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष अभियान चलाना है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता अपनी सहभागिता निभाएंगे। कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष रूप से उन बस्तियों में अभियान चलाना है, जहां रहने वाले लोग वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक नहीं हैं। विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाई गई भ्रांतियों का शिकार हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सभी राशन वितरण की दुकानों पर लगाना है। जिससे कि पीएम द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण राशन वितरण योजना का वितरण पात्र लोगों को मिल सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने आसपास रहने वाले संत महात्माओं को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लें। 25 जुलाई को पीएम के मन की बात कार्यक्रम को जनता सुनें।
विज्ञापन

बैठक में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, हरीशंकर राना, सुनील गौतम, एशियाड कुलश्रेष्ट, रविकांत अग्रवाल, ललता प्रसाद माहौर, अमर सिंह पांडेय, पंकज सिंह ,पंजाबी लाल दिवाकर, रिंकू जादौन, प्रभा सिंह, शिवदेव दीक्षित, शरद माहेश्वरी, राजपाल सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र सिंह धाकरे, चंद्र प्रकाश माहौर, नीरेश वैश्य, कप्तान सिंह ठैनुआं, हम्बीर सिंह जाट, चौ हम्बीर सिंह, अंशुल शर्मा, अनिल पाराशर, ध्रुव शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें