कोतवाली से चंद कदम दूर स्वर्ण धाम कालोनी में चोरों ने एक मकान को निशान बनाया। ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित चेतन्य प्रभु उर्फ पंकज कुमार ने थाने में तहरीर दी है।
चेतन्य प्रभु ने कहा कि शनिवार को परिवार सहित गांव चले गए थे। सुबह आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। रात में अज्ञात चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे 90 हजार रुपये व जेवरात चोरी कर ले गए। संवाद