फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष कैंप लगाकर बनाए जाएंगे ‘आधार’

Sat, 04 Jun 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने जिले में शत-प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए उनका नामांकन किए जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने कहा है कि समस्त जिलेवासियों का आधार नामांकन प्रदेश सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर आधार नामांकन की प्रगति की समीक्षा करने पर पाया गया है कि प्रदेश में 0 से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन बहुत ही कम हुआ है तथा पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के निवासियों का भी अधिक संख्या में आधार नामांकन नहीं हुआ है। डीएम ने जिले में शून्य से पांच वर्ष तथा पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के आधार नामांकन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में विशेष कैंप लगाकर अभियान के रूप में आधार नामांकन किए जाने के लिए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए हैं।

30 जून तक लगेेंगे निर्धारित जगहों पर कैंप
सीडीओ जावेद अख्तर जैदी ने बताया है कि जिले में कार्यरत नामांकन एजेंसियों को न्याय पंचायत में सम्मिलित ग्राम पंचायतों में सूची के अनुसार कैंप आयोजित करने के लिए प्रथम चरण के रूप में एक जून से 15 जून तथा द्वितीय चरण 16 जून से 30 जून तक कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। नामांकन एजेंसियां निर्धारित तिथियों पर उपस्थित रहकर काम करेंगी। सीडीओ ने कहा है कि निर्धारित सूची के अनुसार ही निर्धारित स्थान पर आधार कैंप लगाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


अवकाश के दिन भी लगेंगे कैंप 
आधार नामांकन के लिए समस्त क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, आशा, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल कैंप के दिन व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अवशेष आधार नामांकन वाले नागरिकों को कैंप पर लाना सुनिश्चित करेंगे। कैंप के दिन आंगनबाड़ी केंद्र शाम पांच बजे तक खुलेगा और कार्य समाप्त नहीं होने पर अगले दिन भी लगाया जाएगा। अवकाश के दिन भी कैंप लगाए जाने पर आंगनबाड़ी केंद्र खुला रहेगा। 

आंगनबाड़ी केंद्र पर बनेगा नामांकन रजिस्टर
कैंप में समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्री पंजीकृत समस्त बच्चों का आधार नामांकन का विवरण रजिस्टर पर तैयार करेंगे। कैंप से पूर्व जिनका नामांकन नहीं हुआ है, उन सभी छात्र-छात्राओं का प्रारूप पर पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र तैयार रखेंगे। कार्यकत्री समस्त छात्र/छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कराएंगी। बच्चों के नामांकन के समय उनके माता-पिता अपने आधार कार्ड के साथ उपस्थित रहेंगे। 

बीडीओ करेंगे शिविरों का निरीक्षण
सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने ब्लॉक की सूची के अनुसार पंचायत सचिव को निर्धारित तिथि पर प्रत्येक दशा में आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर ग्राम में आधार नामांकन से छूटे हुए समस्त नागरिकों का नामांकन बनवाना सुनिश्चित करेंगे। बीडीओ अपने विकास खंड में कैंपों का निरीक्षण करेंगे। स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण करेंगे और निर्धारित सूची का संबंधित ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराएंगे। 

डीएसओ भेजेंगे डीएसटीओ को रिपोर्ट
आंगनबाड़ी कार्यकत्री आधार नामांकन कार्य की प्रगति रिपोर्ट संबंधित सुपरवाइजर (बाल विकास एवं पुष्टाहार) संबंधित सीडीपीओ के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रगति उपलब्ध कराएंगे और समस्त प्रगति को डीपीओ संकलित कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। राशन डीलरों द्वारा आधार कार्ड कैंप में अपनी सहभागिता एवं उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराते हुए कार्ड बनवाने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के बारे में डीएसओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें