निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि 18 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। नगर पालिका और नगर पंचायत सदस्य पद के लिए 146 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जबकि 75 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है।
एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि नगर पालिका हाथरस में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी लतारानी अग्रवाल ने पूरे लाव-लश्कर के साथ नामांकन दाखिल किया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व विधायक यशपाल सिंह, पूर्व विधायक और उनके पति देवेंद्र अग्रवाल, हाथरस के सपा प्रत्याशी रामनारायण काके, चौ. भाजुद्दीन, फजलुर्रहमान, मनोज यादव आदि अनेक सपा नेता मौजूद थे।
रालोद प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन ने पूरे दलबल के साथ तहसील में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके साथ पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष चौ. गेंदालाल, सुरेंद्र सिंह परिहार, प्रमेंद्र गावर आदि अनेक लोग थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्रों की खरीद हुई है, जबकि सदस्य पद के लिए 26 नामंकन पत्र दाखिल किए गए और 23 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है। नगर पालिका सिकंदराराऊ के अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ, जबकि एक नामांकन पत्र खरीदा गया। सदस्य पद के लिए 47 नामांकन पत्र दाखिल हुए और 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। गर पंचायत पुरदिलनगर में अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए और दो नामांकन पत्र बिके। सदस्य पद के लिए 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए और छह नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत अध्यक्ष हसायन के लिए चार नामंाकन पत्र दाखिल हुए और दो की बिक्री हुई।
सदस्य पद के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए और आठ की खरीद हुई। नगर पंचायत सासनी के अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ और चार नामांकन पत्र खरीदे गए। सदस्य पद के लिए 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए ओर 3 खरीदे गए। नगर पंचायत मुरसान के अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र रेखा सिंह का दाखिल हुआ और कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। सदस्य पद के लिए 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए और 4 खरीदे गए। नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल हुए और दो खरीदे गए। सदस्य पद के लिए 19 नामांकन पत्र दाखिल हुए और 7 खरीदे गए। नगर पंचायत सहपऊ के अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए लेकिन कोई खरीदा नहीं गया। सदस्य पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि 8 नामंकन पत्र खरीदे गए।