फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में एक भगोड़े पुलिसकर्मी पर एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का ईनाम

Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने एक भगोड़े पुलिसकर्मी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। वह एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कई महीने से फरार चल रहा है। मुकदमा कायम होने के वक्त वह गाजियाबाद में तैनात था।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पुलिसकर्मी पर एक किशोरी के पिता ने यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था कि यह पुलिसकर्मी उनके ही गांव का रहने वाला है। वह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसे नशा करा दिया।

इसके बाद उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। बाद में इस पुलिसकर्मी ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। सादाबाद पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


आरोपी सिपाही अजीत मुकदमे के समय गाजियाबाद में तैनात था। जिस किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है, उस किशोरी का पिता भी पुलिस में ही हेड कांस्टेबल है। इस सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि आरोपी सिपाही पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें