लापता किशोरी तीन घंटे बाद खाली प्लॉट में मिली
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मामले में एक शादी समारोह का कार्यक्त्रस्म चल रहा है। इसी शादी वाले घर में मंगलवार की शाम करीब छह बजे एक 14 साल की किशोरी अचानक से लापता हो गई। उसे काफी तलाश किया गया।
इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस बीच भीड़ में शामिल किसी ने बताया कि किशोरी पास के ही खाली प्लॉट में अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। तीन घंटे बाद किशोरी मिली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां पर होश आने के बाद बच्ची ने बताया कि उसे घर पर ढोल बजाने आए युवकों ने कुछ सुंघा दिया था। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी बच्ची को खुद नहीं है। बच्ची ने होश में आने पर अपने आप को जिला अस्पताल में पाया। सूचना के बाद यहां पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। बच्ची से पूरे मामले की जानकारी ली।