फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसपी अकादमी ने हाथरस अकादमी को आठ विकेट से हराया

Thu, 11 Dec 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को लीग मैच खेला गया। इसमें एसपी अकादमी ने हाथरस अकादमी को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

हाथरस अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 160 रन बनाए। ध्रुव ने 35 व हर्ष कौशिक ने 34 रनों का योगदान दिया। एसपी अकादमी की तरफ से अभिषेक चौधरी ने दो विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी अकादमी ने मात्र 9.4 ओवरों में दो विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। अंकुर चौधरी ने ताबड़तोड़ 41 गेंदों में 151 रन बनाए। उन्होंने आठ चौके और 19 गगनचुंबी छक्के लगाए।
विज्ञापन

अंकुर चौधरी को आशीष अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायरिंग राहुल कुमार व हरीश उपाध्याय ने की। इस दौरान दीपक, नितिन बागला, सौरव अग्रवाल जैन, वैभव जैन, कमलकांत वार्ष्णेय, दीपक गुप्ता, शेखर कश्यप, गोपाल पौनिया, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें