फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 84 गांव को जल्द मिलेगा पाइप लाइन से पानी, शासन से मांगा बजट

Tue, 03 Jan 2023 07:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में 84 गांवों में पाइप लाइन के जरिये पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जिसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल निगम ने इसे बजट की स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। 
विज्ञापन
पाइप लाइन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में 84 गांवों के ग्रामीणों को पाइप लाइन के जरिये पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल निगम ने इस डीपीआर में खारे पानी से त्रस्त गांवों को भी शामिल किया गया है। जल निगम ने इसे बजट की स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। 

विज्ञापन

 
जिले में खारे पानी की समस्या नासूर बनी हुई है। इससे निजात के लिए प्रशासन की ओर से कुछ ग्रामों में पानी की टंकी बनाकर पानी की आपूर्ति हेतु व्यवस्था की थी, लेकिन यह व्यवस्था भी कुछ दिनों के बाद ही लचर हो गई। जिले के करीब 65 गांवों में खारे पानी की समस्या बनी हुई है। अब इन गांवों में पाइप लाइन के जरिये पेयजल की आपूर्ति करने के लिए प्रशासन की ओर से खाका खींचा जा रहा है।

जल निगम ग्रामीण की ओर से जिले के 84 गांवों के 36 परियोजनाएं तैयार की गई हैं। इन परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर बजट की स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद इन गांवों में पाइप लाइन के जरिये पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस परियोजना में कुछ खारे पानी वाले गांवों को भी शामिल किया गया है। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मोहम्मद इमरान ने बताया कि शासन स्तर से बजट स्वीकृत होते ही इन परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें