सादाबाद जलेसर मार्ग पर सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव पीहुरा के निकट मंगलवार की शाम कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंद दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी पर भर्ती कराया। बलदेव क्षेत्र के गांव नवीपुर बलदेव निवासी मनीष कुमार पुत्र रमेश और मनीष के पिता रमेश बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे तो इस दौरान कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए मनीष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन भी पहुंच गए और उनमें कोहराम मच गया। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। संवाद