फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने किया अक्रूर चौक का बोर्ड लगाने का विरोध

Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा बोर्ड लगाने का विरोध करने पर लगी भीड़ व होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। नगर पालिका प्रशासन द्वारा घंटाघर के निकट अक्रूर चौक का बोर्ड लगाने का विरोध किया। बाद में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने दुकानदारों को समझाया। इसके बाद वह मान गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह नगर पालिका कर्मी घंटाघर पहुंचे। यहां पर अक्रूर चौक का बोर्ड लगाने की कार्यवाही कर्मचारी कर ही रहे थे कि कुछ दुकानदार वहां पहुंचे और उसका विरोध करने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कुछ ही देर बाद पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी वहां पहुंच गए। शर्मा ने दुकानदारों को काफी समझाया। इसके बाद अक्रूर चौक का बोर्ड लग सका। पालिकाध्यक्ष ने इस मौके पर नगर पालिका द्वारा किए  जा रहे कामों के बारे में भी लोगोें को जानकारी दी। साथ की वहां मौजूद लोगों के साथ पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें