फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगे मुख्य बाजार

Mon, 28 Aug 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस/ अखिलेश वार्ष्णेय।
विज्ञापन
सोलर लाइट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में जल्द ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को लागू किया जाएगा। योजना के माध्यम से बिना बिजली के भी विकास खंडों के मुख्य बाजार रोशन हो सकेंगे। बिजली न होने पर अंधेरे में बाजार के आवागमन में आने वाली परेशानी भी दूर हो सकेगी। इस योजना को संचालित करने के लिए शासन ने डीएम को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।             
विज्ञापन


सामुदायिक पथ प्रकाश मूलभूत आवश्यकता है। विकासखंडों के मुख्य बाजारों में बिजली की आपूर्ति में बाधा एवं प्रकाश की व्यवस्था अपर्याप्त होने के कारण शाम से लेकर देर रात तक जन सामान्य को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस योजना के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट लग जाने के बाद इससे राहत मिल जाएगी।

जिले के सभी विकास खंडों में एक या दो मुख्य बाजारों में सामुदायिक पथ प्रकाश की व्यवस्था सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों के माध्यम से कराई जाएगी। संयंत्रों के अधिष्ठापन के लिए स्थलों का चयन 15 सितंबर तक कर लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में शासन के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।            
विज्ञापन

 
जनपद में कराई जाएगी सर्विस सेंटर की स्थापनाः             
यूपीनेडा द्वारा पांच साल की वारंटी अवधि में संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए संयंत्र स्थापनकर्ता फर्म से जनपद में सर्विस सेंटर की स्थापना कराई जाएगी। संयंत्र अकार्यशील होने की स्थिति में ग्राम पंचायत/विकास खंड कार्यालय द्वारा यूपीनेडा के जनपदीय परियोजना अधिकारी एवं यूपीनेडा के टोल      फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई    जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें