फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 से अधिक शिक्षकों ने किए तबादले के लिए आवेदन

Mon, 28 Aug 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में जिले में शिक्षकों को दिए गए स्थानांतरण के अवसर में करीब 400 से अधिक शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। इनमें सर्वाधिक आवेदन हसायन और सिकंदराराऊ में तैनात शिक्षकों के हैं, जो इन ब्लॉकों से शहर और राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास के नजदीकी विद्यालयों में स्थानांतरण कराकर आने-जाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने पहले विभाग के शिक्षकों को समायोजित करने का मौका बेसिक शिक्षा विभाग को दिया था, किंतु विभाग के लेखा-जोखा में बड़े पैमाने पर खामियां होने के कारण शिक्षकों ने न्यायालय में पहुंचकर इस विभागीय प्रक्रिया को निरस्त करा दिया।
    लिहाजा अब एक बार फिर परिषद ने जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विधिवत रूप से संचालन करने और शिक्षकों को स्थानांतरण करने के लिए जिला स्तरीय समिति को अधिकृत किया है, लेकिन जिस प्रकार से शिक्षकों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, उससे नहीं लगता कि जिला स्तरीय समिति अपने इस अधिकार का प्रयोग कर परिषद के मानक के अनुकूल विद्यालय का संचालन कराने की मंशा को पूरा कर पाएगी। क्योंकि जिले में मौजूदा समय में हसायन, सिकंदराराऊ और सहपऊ ब्लॉकों में शिक्षकों की तैनाती मानक से काफी कम है।
विज्ञापन
  यहां सबसे ज्यादा स्कूल बंद और एकल हालत में हैं। इन्हीं ब्लॉकों के ज्यादा शिक्षकों ने स्थानांतरण की मांग की है, जिससे वह सासनी, मुरसान, हाथरस, सादाबाद ब्लॉक में तैनाती पाकर आराम से अपनी नौकरी कर सकें।

- शिक्षकों के 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों का विधिवत रूप से रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके बाद विधिवत रूप से आवश्यकता वाले विद्यालयों में शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

- रेखा सुमन, बीएसए हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें