फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था विवाद: हाथरस के इंजीनियर ने नाेएडा में की खुदकुशी, होटल के अंदर मिला शव

Fri, 11 Apr 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के उमेश नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। अपने भाई के साथ रहते थे। उनका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उनका शव नोएडा के ही होटल के अंदर मिला। 
विज्ञापन
इंजीनियर ने नाेएडा में की खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर की आवास-विकास कॉलोनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नोएडा के एक होटल में खुदकुशी कर ली। घटना के बाद देर शाम को शव हाथरस पहुंचा। शव के घर आते ही कोहराम मच गया। पडोसियों ने बताया कि इंजीनियर अपने भाई के साथ नोएडा में रहता था।

विज्ञापन


उमेश (38) पुत्र क्षेत्रपाल सिंह निवासी आवास-विकास कॉलोनी नोएडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्य करते थे। उमेश के साथ उनके भाई भी नोएडा में रहते थे। 11 अप्रैल को जब परिजनों को सूचना मिली कि उमेश ने एक होटल के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी है तो उनके होश उड़ गए। परिवार में करुण-क्रंदन शुरू हो गया। परिजन नोएडा रवाना हो गए। 

बताते हैं कि उमेश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। नोएडा में पोस्टमार्टम होने के बाद 11 अप्रैल की शाम करीब सात बजे उमेश का शव हाथरस आया। घर पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग कुछ देर बाद ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें