फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Collectorate Bar Association: तीन मतों से जीत कमल प्रकाश बने अध्यक्ष, नरेंद्र महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 11 Apr 2025 06:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चुनाव में 50 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कमल प्रकाश को 26 मत मिले व बनी सिंह यादव को 23 मत मिले। एक मत निरस्त किया गया। इस तरह कमल प्रकाश तीन मतों से विजय घोषित हुए। 
विज्ञापन
दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की  दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का 11 अप्रैल को चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमल प्रकाश सेंगर एडवोकेट ने तीन मतों से जीत हासिल की। महासचिव पद पर नरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


11 अप्रैल सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए बनी सिंह यादव एडवोकेट और कमल प्रकाश सेंगर एडवोकेट चुनावी मैदान में थे। चुनाव में 50 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कमल प्रकाश को 26 मत मिले व बनी सिंह यादव को 23 मत मिले। एक मत निरस्त किया गया। इस तरह कमल प्रकाश तीन मतों से विजय घोषित हुए। 

शेष अन्य पदों पर महासचिव नरेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कौशिक, सह सचिव संदीप कुमार शर्मा को पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार वर्मा एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी जितेंद्र कुमार लवानिया एडवोकेट ने चुनाव संपन्न कराया। इस दौरान गोपाल प्रसाद शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ, सतीश चंद, आनंद कुमार शर्मा, देवेंद्र पचौरी, योगेंद्र मोहता, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रेम सिंह यादव, रतन कुमार शर्मा, दिनेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें