फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं का कहर जारी,धूप पर शीतलहर भारी

Sun, 03 Feb 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। पहाड़ाें पर बर्फ पिघलने से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। बर्फीली हवाओं के कहर से धूप की तेजी कम हो गई है। सर्दी के सितम ने शनिवार को एक दिव्यांग की जान ले ली। हाथरस जंक्शन कस्बा में ओवर ब्रिज के नीचे पूरी रात शव पड़ा रहा। सुबह परिजन पहुंचे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने युवक की मौत का कारण नशा बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार की सुबह से ही कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। सर्द।ी के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। वहीं कस्बा मेंडू के मोहल्ला गडरियान निवासी जगदीश (24 वर्ष) पुत्र लाखन की ठंड के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है क िजगदीश हलवाई के साथ काम करता था।

शुक्रवार/शनिवार की रात को हाथरस जंक्शन में किसी शादी में काम करन गया था। रात को वहां से वह घर के लिए निकला और शनिवार की सुबह लोगों को उसका शव ओवरब्रिज के नीचे मिला। ठंड से मौत की सूचना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंच पूरी जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं एसडीएम सदर अरुण कुमार सपिंह ने बताया कि दिव्यांग युवक की मौत ठंड से न होकर नशे के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें