फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसएनसीयू वार्ड फुल, एक मशीन पर दो बच्चे

विज्ञापन
बागला जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात ​शिशुओं की संख्या अ​धिक होने पर एक म - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल का एसएनसीयू वार्ड फुल हो गया है। आलम यह है कि एक मशीन पर दो बच्चों को लेटाकर उपचार दिया जा रहा है। इन दिनों अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों में कम वजन की समस्या सामने आ रही है। इसी वजह से बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती करा कर ऑक्सीजन देकर उपचार कर उन्हें स्वस्थ किया जा रहा है।
विज्ञापन




एसएनसीयू में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अनूप शर्मा ने बताया कि सामान्य नवजात बच्चे का वजन ढाई किलो से चार किलो तक होना चाहिए, लेकिन इन दिनों पैदा होने वाले ज्यादातर नवजात बच्चों का वजन डेढ़ से दो किलो ही है। इसी कारण से बच्चों को अलग-अलग तरह की परेशानी होती है। फिलहाल बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें