फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो को सांप ने डसा, एक महिला पर बंदर ने किया हमला, तीनों ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Wed, 30 Jul 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव जुलापुर के बाबू सिंहखेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक सर्प ने डस लिया। पोरा चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में शिवानी छत पर काम कर रही थीं। उन पर एक बंदर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांप प्रतीकात्मक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में बीते 24 घंटे में दो लोगों को सांप ने डस लिया। इसके अलावा एक महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। तीनों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


गांव जुलापुर निवासी 63 वर्षीय बाबू सिंह 29 जुलाई की दोपहर को खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक सर्प ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। इधर, कासगंज रोड स्थित गांव नावली निवासी 26 वर्षीय रेखा घर में काम कर रही थीं। इस बीच उन्हें सांप ने डस लिया। उन्हें भी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। 

पोरा चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर को 24 वर्षीय शिवानी छत पर काम कर रही थीं। उन पर एक बंदर ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गईं। तीनों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें