फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े आठ किलो गांजा और चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में खड़ा अवैध गांजे का कारोबारी। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सठिया मोड़ से एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया था। जमा तलाशी में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े आठ किलो अवैध गांजा एवं चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया था। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया कि मंगलवार की शाम वह एसआई विजय सिंह, एसआई बलवीर सिंह के साथ मयहमराह गस्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक पर कुछ संदिग्ध सामान लेकर ग्राम सठिया की तरफ से आ रहा है। सूचना मिलते ही घेराबंदी कर उस व्यक्ति को बाइक सहित पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कलुआ उर्फ करन पुत्र वीरेंद्र सिंह उर्फ गवर्नर निवासी ग्राम बरसै बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े आठ किलो गांजा एवं चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है। आरोपी ने बताया कि उसका दूसरा साथी करन उर्फ भूरी सिंह निवासी मदनपुर छबीला जिला अलीगढ़ मौके से भाग गया है। पुलिस के अनुुसार गिरफ्तार आरोपी पर थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। दूसरे साथी का भी आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें