जान मोहम्मद शटरिंग का काम करते थे। वह काम करके रात सोए थे। रात सोते-सोते उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हाथरस में कोतवली चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के पास शटरिंग मजदूर की सोते-सोते हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जिला अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के नीवरी निवासी 65 वर्षीय जान मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद शटरिंग का काम करते थे। वह चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के निकट काम करके 26 मई की रात सोए थे। रात सोते-सोते उन्हें हार्ट अटैक आया। साथी मजदूर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने 27 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए। मजदूर की मौत से परिवार में मातम छा गया।