फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में थप्पड़कांड : पेशकार ने सीओ सिटी को दर्ज कराए बयान

Thu, 12 Nov 2026 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। पेशकार से कोतवाली हाथरस गेट में हुई अभद्रता के मामले में एसपी ने सीओ सिटी को जांच दे दी है। बुधवार को सीओ सिटी ने दोनों पक्षों से मामले की पूरी जानकारी की। सिपाही ने थप्पड़ व अभद्रता के आरोपों को गलत बताया है। वहीं पेशकार अपनी शिकायत पर अडिग हैं।
विज्ञापन


मामला नौ नवंबर की रात का है। किशोर न्यायालय के पेशकार कुशल सिंह के अनुसार पुलिस जिस गाड़ी का पीछा कर रही थी, उसने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। जब वे कोतवाली हाथरस गेट शिकायत करने पहुंचे तो वहां उन्हें वह गाड़ी नहीं मिली और न ही पकड़े गए युवक। इसके बाद जब वहां मौजूद मुंशी से पूछताछ की तो वे अभद्रता पर उतर आए।
नेम प्लेट न होने के कारण नाम पूछा तो वे भड़क गए और मोबाइल पर हाथ मारा और थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद एक दरोगा ने भी शिकायत लेने की बजाए धमकाया, जबकि एसएचओ स्वयं शिकायत दर्ज करने की बोलकर गए थे। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें